झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर खेलगांव में लगेगा मेला, होंगे कई आयोजन

रांची : झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है। पहले दिन सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ (स्वच्छता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। वहीं,

झारखंड
CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है। पहले दिन सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ (स्वच्छता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया। वहीं, 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में भव्य समारोह के साथ इस पखवाड़े का समापन होगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनभागीदारी से जुड़े आयोजन होंगे। इसके अलावा मेला-सह-प्रदर्शनी, विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण भी किया जाएगा।

Read More : प्रिंस विलियम और केट ने मुंबई में खेला गली क्रिकेट, सचिन भी रहे साथ

स्वच्छता की दौड़ से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

स्थापना दिवस पखवाड़े की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ के आयोजन से हुई। इसके तहत जिले के प्रमुख स्थल या चौक-चौराहे से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ का समापन प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पंचायत से जिला स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं

पखवाड़े के तहत 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें खेलकूद के अलावा नाटक, नृत्य-संगीत, निबंध लेखन और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को स्थापना दिवस समारोह से जोड़ने की पहल की जाएगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी और टीमें 26 और 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 28 नवंबर को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

खेलगांव में तीन दिनों तक लगेगा मेला और प्रदर्शनी

26 से 28 नवंबर तक रांची के खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक जिले का एक-एक स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा। विभागीय स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संचालित कार्यक्रमों और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं, जिला स्तरीय स्टॉल पर संबंधित जिलों के विशिष्ट उत्पाद, पर्यटन स्थल और आर्थिक गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही नवाचार पर आधारित विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से राज्य में हो रहे नए प्रयोगों और रचनात्मक पहलों को सामने लाया जाएगा।

28 नवंबर को मुख्य समारोह में होगा योजनाओं का उद्घाटन

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा। इस मौके पर पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

तीन दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक संध्या

खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी। इस तरह झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह पखवाड़ा स्वच्छता, जनभागीदारी, प्रतिभाओं के सम्मान, विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.