जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे NSUI अध्यक्ष, कहा- छात्रों से अन्याय बर्दाश्त नहीं

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनशन पर बैठे छात्रों से बुधवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकड़ ने मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का

NSUI

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनशन पर बैठे छात्रों से बुधवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकड़ ने मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। विनोद झाकड़ ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए NSUI की ओर से पूर्ण समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। NSUI इस कठिन संघर्ष में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी।

Read More : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पलामू में अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंची पत्नी

आज शाम 5 बजे सीएम हेमंत सोरेन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

विनोद झाकड़ ने जानकारी दी कि छात्रों की मांगों और भर्ती परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आज शाम 5 बजे एक प्रतिनिधिमंडल CM हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में वे स्वयं भी शामिल रहेंगे। इस बैठक के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक प्रकरण और अभ्यर्थियों की अन्य प्रमुख मांगों को CM के समक्ष रखा जाएगा।

‘देशभर में पेपर लीक के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन’

NSUI अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली के खिलाफ उनका संगठन देशभर में लगातार आवाज उठाता रहा है। जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से छात्रों के भविष्य और अधिकार की लड़ाई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को न्याय दिलाना है। विनोद झाकड़ ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र संवेदनशील और सकारात्मक निर्णय ले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *