झामुमो राज में जंगल भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है । राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू , पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है । राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू , पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है ।अब तो घने जंगल में पेड़ों की कटाई भी होने लगी है (

also read ;  टायर ब्लास्टिंग से सीसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर जेएलकेम ने किया आंदोलन

विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सांकाभांगा गाँव के पास के जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए परन्तु वन विभाग पेड़ों के कटाई को रोकने में विफल रही । सबसे हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के महज 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ काटे जा रहे थे और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी ।

also read :झारखंड-बिहार के बंद पड़े पांच निगमों के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत

जल , जंगल, ज़मीन की सुरक्षा करने के वादे के साथ सत्ता में आई झामुमो सरकार जंगलों में पेड़ों के कटाई को रोक नहीं सकी । डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में हो रहे प्राकृतिक संसाधनों के लूट तथा जंगलों में हो रहे पेड़ों की कटाई को रोकने का आग्रह किया है(

also read : देवघर सर्किट हाउस में चोरी का प्रयास, बाबूलाल के सहयोगी का कमरा खोला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *