रांची : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक आम बैठक रविवार को बिहार क्लब, रांची परिसर स्थित पूजा समिति के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा ने की। इस दौरान आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय भी मौजूद रहे। डॉ. अजीत कुमार सहाय के दिशा-निर्देश में वर्ष 2026-27 के श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल संचालन के लिए महानगर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
Read More : चैंबर चुनाव की मतगणना शुरू, पलामू से अमित जायसवाल जीते
रवींद्र वर्मा अध्यक्ष, संजय सिंह गोपू महामंत्री
नई कार्यकारिणी में डॉ. अजीत कुमार सहाय को आजीवन मुख्य संयोजक, रवींद्र वर्मा को अध्यक्ष और संजय सिंह गोपू को महामंत्री बनाया गया।
वरीय उपाध्यक्ष : लखपति कुमार साव, अमरनाथ साहू
उपाध्यक्ष : मंटू वर्मा, शशि वर्मा, संजय कुमार सिंह, राजू वर्मा, अशोक यादव, राजू राम, संतोष महतो, पंकज कुमार कालू, नीरज वर्मा, बलिराम गोबरा उरांव, विनोद सिंह, टिंकू वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता
संगठन मंत्री : सागर कुमार
मंत्री : शंकर सिन्हा, सनी पासवान
सह मंत्री : अमित तिर्की, अमित वर्मा
उप संयोजक : चंचल चटर्जी
कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
विशेष आमंत्रित सदर सदस्य : जय सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर मंडल रांची; कुणाल अजमानी, अध्यक्ष पंजाबी हिंदू बिरादरी
सह संयोजक : जैनेंद्र प्रसाद, रामा ठाकुर, कामाख्या सिंह, दिनेश साहू, शेखर पूरीयार, राजेश कुमार लाल, संजय सहाय, रमेश सिंह, प्रोफेसर अरुण सिंह, डॉक्टर उमेश कुमार, शेतांक सेन, पवन सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह
कोषाध्यक्ष : अभिनव अंकू
मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता : आयुष सिन्हा
कार्यालय सचिव : समीर कुमार सिंह
21 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा
बैठक में बताया गया कि विसर्जन शोभायात्रा 21 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से शुरू होगी। बैठक में रांची की 68 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपरोक्त जानकारी आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय और अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने दी।




