काठमांडू : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे मकान, इमारतें और गाड़ियां कई फीट गहरे मलबे में दब गई हैं। आपदा की इस घड़ी में नेपाल पुलिस ने एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर त्रिशूली स्थित एक बैंक से 50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किया है।
Read More : 1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम, LPG, दूध और ITR पर असर
8 घंटे के कड़े प्रयास के बाद मिला सोना और कैश
नेपाल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने करीब आठ घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद ‘कृषि विकास बैंक’ की त्रिशूली ढुंगे शाखा से अनुमानित 50 करोड़ रुपये का सोना, 1.5 करोड़ रुपये नकद (नेपाली रुपये) और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर किए गए वीडियो में पुलिसकर्मी क्रेन और जेसीबी (JCB) मशीनों की मदद से बेसमेंट में जमा मलबा हटाते नजर आ रहे हैं। मलबे के बीच से भारी-भरकम लॉकरों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जहां पुलिसकर्मी चाबियों से लॉकर खोलते और नकदी-गहने संभालते दिखे।
#WATCH: 8 घंटे की मशक्कत के बाद नेपाल पुलिस ने Agriculture Development Bank से ₹1.5 करोड़ कैश, करीब ₹50 करोड़ का सोना और अहम दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए। #NepalPolice #NepalNews #AgricultureDevelopmentBank #JHLive #nepal #LatestNews
source : Nepal Police pic.twitter.com/O5nMnILrld
— JH LIVE (@jhliveonline) August 31, 2026
नदी में बहकर आई तिजोरी
इसी बीच, नेपाल के रसुवा और ऊपरी इलाकों में आई बाढ़ में बहकर एक बैंक की तिजोरी त्रिशूली नदी के रास्ते धाड़िंग जिले तक पहुंच गई। यहां स्थानीय लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त तिजोरी से नकदी निकालने की खबर मिलते ही नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (APF) की संयुक्त गश्ती टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से तिजोरी तोड़कर पैसे निकाल रहे 29 लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से 92,68,505 रुपये की नकदी बरामद की गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




