महेश नवमी के उपलक्ष्य पर नन्हे सुपरस्टार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रांची। महेश नवमी के उपलक्ष्य पर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा शिनवार को नन्हे सुपरस्टार प्रतियोगिता में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं अनिता सोमानी, भावना काबरा, पूनम राठी एवं निधि बियानी ने 30 बच्चों संग व्यवस्थित

रांची। महेश नवमी के उपलक्ष्य पर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा शिनवार को नन्हे सुपरस्टार प्रतियोगिता में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं अनिता सोमानी, भावना काबरा, पूनम राठी एवं निधि बियानी ने 30 बच्चों संग व्यवस्थित तरीके से बच्चों को खेल खिलाया ग्रुप ए में 6-9 वर्ष के बच्चे तथा ग्रुप बी में 10-12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया ।
विभिन्न प्रकार के खेलों में सम्मिलित होकर बच्चे बहुत रोमांचित और उत्साहित थे |
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत खेल भावना, एकाग्रता, धैर्य एवं रणनीतिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कुणाल बोड़ा, हार्दिक बिहानी, राघव सारड़ा एवं रौनक सारड़ा के अनुसार प्रतियोगिता में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पंकज साबू ने सभी विजेताओं के नाम घोषित किया
ग्रुप A (10 वर्ष एवं उससे कम आयु वर्ग) प्रथम स्थान – रिशान भाला , द्वितीय स्थान – विभोर सोमानी , तृतीय स्थान – विराज माहेश्वरी , ग्रुप B (बालिका वर्ग ) प्रथम स्थान – काव्या साबू , द्वितीय स्थान – आध्या माहेश्वरी, ग्रुप B (बालक वर्ग – 11 से 16 वर्ष) प्रथम स्थान – आरव माहेश्वरी, द्वितीय स्थान – प्रिंस बाहेती , तृतीय स्थान – शौर्य राठी, ग्रुप C (महिला वर्ग – 17 वर्ष से अधिक) प्रथम स्थान – संगीता बोड़ा , द्वितीय स्थान – नेहा मंत्री, तृतीय स्थान – प्रिया सोमानी , ग्रुप C (पुरुष वर्ग – 17 वर्ष से अधिक) प्रथम स्थान – सिद्धार्थ साबू , द्वितीय स्थान – नीरज चितलांगिया , तृतीय स्थान – धीरेंद्र राठी |

शतरंज प्रतियोगिता बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया जिसमे 40 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के संयोजक
हिमांशु चितलांगिया, नयन बोड़ा, साकेत बिहानी एवं तक्ष माहेश्वरी ने विजेताओं के नाम की घोषणा की
ग्रुप A प्रथम स्थान – अवध चितलांगिया, द्वितीय स्थान – रिशान भाला, तृतीय स्थान – विराज माहेश्वरी
ग्रुप B प्रथम स्थान – शौर्य राठी , द्वितीय स्थान – दक्ष सोमानी , तृतीय स्थान – अनीकेत | ग्रुप C प्रथम स्थान – उज्ज्वल साबू , द्वितीय स्थान – गुंजन साबू ,तृतीय स्थान – उत्सव डागा | यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू , रश्मि मालपानी ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.