‘सरकार किसी की भी हो, छात्रों के साथ खड़ा रहूंगा’, JPSC-JSSC विवाद के बीच रांची पहुंचे मोहम्मद जुनैद

रांची : दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे छात्रों के लिए मुफ्त भोजन (बिरयानी) और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कर देशभर में चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद उर्फ ‘जुनैद भाई’ गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। उन्होंने रांची

मोहम्मद जुनैद

रांची : दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे छात्रों के लिए मुफ्त भोजन (बिरयानी) और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कर देशभर में चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद उर्फ ‘जुनैद भाई’ गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। उन्होंने रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली व अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनके संघर्ष को अपना पूरा समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचते ही अनशनरत छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मोहम्मद जुनैद ने आंदोलनकारी छात्रों से विस्तृत बातचीत कर उनकी मांगों और आंदोलन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

Read More : पलामू में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में कत्ल, चाचा ने ली भतीजे की जान

“मैं किसी सरकार के पक्ष या विपक्ष में नहीं, केवल छात्रों के साथ हूँ”

मीडिया से बातचीत करते हुए जुनैद ने स्पष्ट किया कि देश में जहाँ भी छात्र अपने अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, वे उनके समर्थन में जरूर पहुँचेंगे। उन्होंने कहा, “मैं यहाँ किसी सरकार के पक्ष या विपक्ष में राजनीति करने नहीं आया हूँ। मैं केवल छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर बात करने आया हूँ। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और मेरा नैतिक समर्थन उनके साथ है।” मोहम्मद जुनैद ने यह भी कहा कि लोग भले ही उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के बाद से जानने लगे हों, लेकिन उनका छात्र आंदोलनों से जुड़ाव बहुत पुराना है। वे काफी समय से कॉलेज स्तर पर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। जंतर-मंतर पर वायरल होना सिर्फ एक इत्तेफाक था, लेकिन छात्र हित में काम करना उनके जीवन का हिस्सा है।

परीक्षाओं में पारदर्शिता जरूरी, समाज और सरकारें सुनें छात्रों की आवाज

मोहम्मद जुनैद ने जोर देकर कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए। यदि किसी राज्य में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, तो समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए और सरकारों की यह पहली जिम्मेदारी है कि वे युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान निकालें।

व्यक्तिगत प्रताड़ना के सवाल पर बोले- ‘छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

दिल्ली आंदोलन के दौरान अपने साथ हुए कथित घटनाक्रम और प्रताड़ना से जुड़े सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि वे उस विषय पर इस मंच से बात नहीं करना चाहते। हालाँकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि छात्र हितों के लिए लगातार आवाज उठाने के कारण उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जुनैद ने कहा, “मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन इससे मेरे हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार किसी की भी हो, मैं हमेशा छात्र हित से जुड़े मुद्दों को उठाता रहूँगा।” मोहम्मद जुनैद के रांची पहुँचने से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा यह समर्थन उनके आंदोलन को नई ऊर्जा दे रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *