समाज और राजपरिवार के कड़े नियम तोड़ भक्ति मार्ग पर चलीं मीराबाई : संजीव विजयवर्गीय

रांची : रांची के कोकर स्थित जेनिसिस विजयवर्गीय कार्यालय परिसर में भक्ति शिरोमणि मीराबाई की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मीराबाई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन की श्रृंखला से पूरा

मीराबाई

रांची : रांची के कोकर स्थित जेनिसिस विजयवर्गीय कार्यालय परिसर में भक्ति शिरोमणि मीराबाई की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मीराबाई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन की श्रृंखला से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि मीराबाई ने समाज और राजपरिवार के कड़े नियमों एवं बंधनों को तोड़कर भक्ति का सच्चा मार्ग चुना था। उनका जीवन त्याग, समर्पण और अटूट भक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो युगों-युगों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Read More : महिला समूहों को मिले ट्रैक्टर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए कड़े निर्देश

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का विशेष संयोजन विजयवर्गीय महिला सभा की अध्यक्ष सुशीला विजयवर्गीय ने किया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मीराबाई के भजनों पर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। भक्ति संध्या के समापन पर महाआरती की गई। समारोह के अंत में देशभक्ति का संदेश देते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को तिरंगा वितरित किया गया। इस अवसर पर वैश्य सभा के सचिव पृथ्वीराज चौधरी, बी के विजय, प्रभु प्रसाद विजय, अनुराधा, माया, सुशीला, साधना, संगीता, प्रीति, नारायण, अनुपमा, माधुरी, संवारलाल और हरि विजयवर्गीय सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *