श्रावणी मेला 2026 की तैयारी का जायजा लेने देवघर पहुंचे मंत्री सुदिव्य सोनू, दिए जरूरी निर्देश

झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को अपनी पत्नी के साथ देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे।
सुदिव्य सोनू

देवघर : झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार को अपनी पत्नी के साथ देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं लोगों के कल्याण की कामना की।

Read More : इस्तीफे के बाद फिर चर्चा में धर्मेंद्र प्रधान, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व शिक्षा मंत्री

मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंत्री दंपति का संकल्प कराया। इसके बाद उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ के कामना लिंग का जलाभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सीएम का दौरा टला, मंत्री सुदिव्य सोनू पहुंचे देवघर

मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन को शनिवार को श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए देवघर आना था। सीएम को बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में शामिल होना था, लेकिन किसी अपरिहार्य कारण से उनका दौरा स्थगित हो गया। इसके बाद सीएम की जगह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू देवघर पहुंचे। मंत्री ने देवघर पहुंचकर श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कांवरियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान से जुड़ा बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि भक्तों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। मंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *