जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला, व्यक्ति की मौत; चार हिरासत में

सिमडेगा । जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर महतो के रूप में हुई

सिमडेगा । जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भुवनेश्वर महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के रिश्तेदार खेत में हल चला रहे थे, जिसका उनके पिता ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

5-7 हमलावरों ने ली भुवनेश्वर महतो की जान

आरोप है कि गुस्से में 5 से 7 लोग भुवनेश्वर महतो के घर पहुंचे और तलवार, चाकू समेत अन्य धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हमलावरों ने मृतक के बेटे पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

बाद में जब वह घर लौटा तो आंगन में अपने पिता का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *