मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा आयोजित करेगी सावन मेला, स्टॉल बुकिंग शुरू

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा सत्र 2026-27 की ओर से सावन के पावन अवसर पर तीन दिवसीय "सावन मेला - शॉपिंग फेस्टिवल" का आयोजन किया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा सत्र 2026-27 की ओर से सावन के पावन अवसर पर तीन दिवसीय “सावन मेला – शॉपिंग फेस्टिवल” का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को अग्रसेन भवन, अपर बाजार, रांची में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

Read More : महादेवशाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, 22 जोड़ी ट्रेनें स्टेशन पर रुकेंगी

आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही परिवारों को सावन के अवसर पर एक ही स्थान पर खरीदारी और मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

फैशन, ज्वेलरी और खान-पान के लगेंगे स्टॉल

मेले में फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, वस्त्र, घरेलू उपयोग के सामान, हस्तशिल्प, गिफ्ट आइटम्स, राखी, लड्डू गोपाल की पोशाक और खान-पान से जुड़े कई आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि सावन माह को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की गई है।

स्टॉल बुकिंग शुरू, लोगों से शामिल होने की अपील

आयोजन समिति ने बताया कि इच्छुक प्रदर्शकों के लिए स्टॉल बुकिंग शुरू हो चुकी है। स्टॉल बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए संयोजिकाओं कविता सोमानी, रोजी खंडेलवाल, कुशा जालान, अनीता सोमानी और रितू पोद्दार से संपर्क किया जा सकता है। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका और कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *