मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने लगाया निःशुल्क दंत जांच शिविर, 90 बच्चों कह हुई जांच

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प पावर ऑफ पिंक के तहत आज सोमवार को हरमू रोड, किशोरगंज स्थित एल.पी. पब्लिक स्कूल में ग्लोबल डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया

समर्पण शाखा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प पावर ऑफ पिंक के तहत  आज सोमवार को हरमू रोड, किशोरगंज स्थित एल.पी. पब्लिक स्कूल में ग्लोबल डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. श्वेता टेकरीवाल द्वारा 90 बच्चों के दांतों की जांच, सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया गया। बच्चों को दांतों की देखभाल और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

बेटी स्वस्थ होगी तभी समाज स्वस्थ होगा: शुभा अग्रवाल 

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि बेटी स्वस्थ होगी तभी समाज स्वस्थ होगा, इसी सोच के साथ शाखा निरंतर सेवा कार्य कर रही है। संस्था द्वारा सेवा कार्य की भावना के साथ समय- समय पर सेवा कार्य कर रही है। संस्था का उदेश्य मानव सेवा माधव सेवा के तहत सेवा कार्य करना है। उसी संकल्प के साथ संस्था सेवा कार्य कर रही है।

जरुरतमंदो की सेवा करना भगवान की सेवा कार्य: वेदिका सिंघानिया 

मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कहा जरुरतमंदो की सेवा करना भगवान की सेवा कार्य है। हर इंसान को जरुरतमंदो की सेवा में आगे आकर उन्की सेवा करना चाहिए। इस मौके पर वर्षा धानुका, पुजा तोदी, पुजा लाड़ीया, आशा सेनथालिया, रेखा रायका, स्मिता अग्रवाल सहित कई अन्य सदसयों ने शिविर कोद सफल बनाने में सहयोग किया।

also read : नवरात्रि पर सजीं चेतन्य देवियों की झांकी, नारी शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *