Maruti की 3 CNG कारों में आया AMT, कीमत ₹7.29 लाख से शुरू

नई दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने अपने ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत Swift, Dzire और Baleno के S-CNG पोर्टफोलियो में ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी ने पहली बार इन तीनों मॉडलों के S-CNG पावरट्रेन के साथ ऑटो गियर

Maruti
Maruti S-CNG Automatic कारों की एंट्री

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने अपने ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत Swift, Dzire और Baleno के S-CNG पोर्टफोलियो में ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी ने पहली बार इन तीनों मॉडलों के S-CNG पावरट्रेन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट (AGS), यानी ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) का विकल्प दिया है। कंपनी के मुताबिक, नए मॉडल का उद्देश्य ग्राहकों को माइलेज से समझौता किए बिना ट्रैफिक में क्लच-फ्री और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देना है।

Read More : रेजीनगर उपचुनाव में रबीउल आलम का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

तीनों कारों की कीमत कितनी है?

Maruti Suzuki ने नए S-CNG ऑटोमैटिक मॉडल चुनिंदा वेरिएंट में पेश किए हैं। इनकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं:

  • Swift S-CNG AMT: ₹7.29 लाख
  • Baleno S-CNG AMT: ₹8.32 लाख
  • Dzire S-CNG AMT: ₹8.53 लाख

किस कार का माइलेज कितना है?

तीनों S-CNG ऑटोमैटिक मॉडल में कंपनी का 1.2-लीटर Z12E इंजन दिया गया है। इसमें डुअल वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग (Dual VVT) और आइडल स्टार्ट-स्टॉप (ISS) तकनीक मिलती है। इंजन को 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी द्वारा बताए गए माइलेज के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • Dzire S-CNG AMT: 36.47 किमी/किग्रा
  • Swift S-CNG AMT: 35.34 किमी/किग्रा
  • Baleno S-CNG AMT: 34.47 किमी/किग्रा

AMT सिस्टम के कारण शहर के भारी ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। जरूरत पड़ने पर ड्राइवर मैनुअल तरीके से गियर शिफ्ट भी कर सकता है।

S-CNG तकनीक में सुरक्षा के फीचर्स

Maruti Suzuki की S-CNG तकनीक में बेहतर एयर-फ्यूल मिक्सचर के लिए इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, सुरक्षा के लिए स्टेनलेस-स्टील पाइप और जॉइंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जंग और लीकेज से बचाव में मदद मिलती है। इसके अलावा, एकीकृत वायरिंग हार्नेस और CNG रिफ्यूलिंग के दौरान वाहन को स्टार्ट होने से रोकने वाला विशेष माइक्रोस्विच भी दिया गया है।

S-CNG कारों की बिक्री में बढ़ोतरी

Maruti Suzukiके मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के अनुसार, नए S-CNG ऑटोमैटिक मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो ट्रैफिक में ऑटोमैटिक ड्राइविंग के साथ माइलेज चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी S-CNG बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी ने जुलाई में 83,000 S-CNG यूनिट्स की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री का रिकॉर्ड भी बनाया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *