पारिवारिक विवाद में 132 KV बिजली टावर पर चढ़ी विवाहिता, टला बड़ा हादसा

सीवान : सीवान जिले में आज यानी बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के बाद करीब 25 साल की एक विवाहिता 132 केवी (1.32 लाख वोल्ट) के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के

बिजली

सीवान : सीवान जिले में आज यानी बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के बाद करीब 25 साल की एक विवाहिता 132 केवी (1.32 लाख वोल्ट) के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते हुई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यह मामला
भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सारिपट्टी चेवर से सामने आई है।

Read More : संसद से बिल पास, जन्म पंजीकरण में देरी की तो लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान प्रखंड के सहसरांव गांव निवासी स्वर्गीय बिगन मांझी की बेटी मूरत देवी के तौर पर की गई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी दीपक मांझी से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पांच साल का उत्तम कुमार और छोटा बेटा तीन साल का मणिकांत है। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि दीपक मांझी महाराष्ट्र में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके अनुसार पत्नी लगातार उसी व्यक्ति के साथ रहने की जिद को लेकर घर में विवाद करती रहती है। इसी बीच महिला किसी रिश्तेदार के यहां भगवानपुर हाट आई हुई थी, जहां से बुधवार सुबह वह हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के टावर पर चढ़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को आशंका थी कि यदि वह कुछ फीट और ऊपर चढ़ जाती या बिजली लाइन के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारकर शुरू की जांच

मौके पर मौजूद ग्रामीण लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। इस बीच पहुंची डायल 112 पुलिस ने धैर्यपूर्वक महिला से बात की और काफी देर की मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस महिला, उसके पति और दोनों बच्चों को साथ लेकर थाने आ गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *