नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में आज शक्रवार को मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी हंगामा जारी रहा। दोनों सदनों की स्थिति एक जैसी बनी रही। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य वेल में आ गये और धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
लोकसभा में बवाल थमता नहीं देख डिप्टी स्पीकर पैनल के जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही सोमवार, 27 जुलाई को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उधर राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित हो कर दी गयी. प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा जारी रहा। हंगामा रुकता नही देख सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
इससे पूर्व संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर हम चर्चा नहीं करेंगे, तो देश में सही संदेश नहीं जायेगा। उन्होंने विपक्ष से कहा कि प्रधानमंत्री कह चुके है कि पेपर लीक मामले में हमारी सरकार कठोर कानून लाने जा रही है।
किरेन रिजिजू ने कहा, अभी हमारी कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें हम कानून लाने जा रहे हैं। विपक्ष से कहा कि यदि इस विषय पर चर्चा नहीं करेंगे, तो अच्छा संदेश नहीं जायेगा. किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे अपने साथियों को चर्चा में शामिल होने के लिए समझायें. कहा कि हम आज ही चर्चा शुरू कर सकते हैं।




