रांची में आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें रूट-पार्किंग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव और जतरा कार्यक्रम में राज्यभर से जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने

आदिवासी महोत्सव

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव और जतरा कार्यक्रम में राज्यभर से जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

9 अगस्त : सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इन रास्तों पर ‘नो-एंट्री’

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार कल यानी 9 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी (SSP) आवास मोड़, और एसएसपी आवास से बापू वाटिका, मोरहाबादी तक। इन रास्तों से गुजरने वाले आम यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Read More : धनबाद में भू-धंसान पीड़ितों से मिलने पहुंचे MP ढुलू महतो, विरोध

कहाँ पार्क होंगे वाहन? (पार्किंग व्यवस्था)

जतरा कार्यक्रम में खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ समेत रांची के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में गाड़ियां पहुंचेंगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग पार्किंग जोन तय किए हैं :

  • मुख्य पार्किंग : यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी)।

  • बोड़ेया रोड की ओर से आने वाले वाहन : टीआरआई (TRI) मैदान/मंदिर मैदान।

  • टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स व बरियातू से आने वाले वाहन : डीआईजी (DIG) मैदान, बरियातू।

  • शहर के अन्य हिस्सों (धूर्वा, मेन रोड, लालपुर, हरमू, अरगोड़ा आदि) से आने वाले वाहन : एटीआई मोड़ और यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क किए जा सकेंगे।

चारपहिया वाहनों से मोरहाबादी न जाने की अपील

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि 9 अगस्त को जेल चौक, करमटोली और मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में अति-आवश्यक स्थिति न होने पर चारपहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भीड़ के दबाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अल्पकालिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *