जेपीएससी मेन्स परीक्षा तत्काल स्थगित की जाए : संजय मेहता

आजसू के केंद्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नई अधिसूचना जारी कर निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाने की मांग रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की मेन्स परीक्षा को

अपनी भाषा में पढ़ें

आजसू के केंद्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नई अधिसूचना जारी कर निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाने की मांग

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की मेन्स परीक्षा को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरी परीक्षा प्रक्रिया विवादों के घेरे में है। ऐसे समय में मेन्स परीक्षा आयोजित करना अभ्यर्थियों के हित में नहीं होगा।

संजय मेहता ने अपने पत्र में कहा है कि 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है तथा आयोग के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष के बिना मेन्स परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए सरकार को छात्रों के हित में तत्काल मेन्स परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना जारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर जल्दबाजी में परीक्षा आयोजित करने का प्रयास न करे। जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति और बढ़ सकती है। अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए तत्काल मेन्स परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए।

संजय मेहता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और आयोग दोनों की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठ रहे हों, तो पहले उन सभी विवादों का समाधान किया जाना चाहिए। सरकार को छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसा निर्णय लेना चाहिए, जिससे प्रत्येक अभ्यर्थी का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कायम रहे।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 14वीं जेपीएससी मेन्स परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के उपरांत ही नई अधिसूचना जारी कर आगे की परीक्षा प्रक्रिया शुरू की जाए।

संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ उठाती रही है तथा आगे भी उनके भविष्य और हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.