रांची : CID की विशेष अदालत में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के मामले में आरोपी जेल में बंद मोहम्मद उस्मान की बेल पर सुनवाई हुई। शनिवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CID को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
अब कोर्ट केस डायरी पेश होने के बाद 6 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई करेगा। मोहम्मद उस्मान ने अपनी जमानत के लिए सीआईडी कोर्ट से गुहार लगाई है। सीआईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि JPSC की ततकालीन उप परीक्षा कंट्रोलर श्वेता गुप्ता ने 26 मई 2026 को आधिकारिक रूप से उत्तर कुंजी (आंसर की) प्रकाशित होने से पहले ही अपने मोबाइल नंबर 8809436753 से निजी एजेंसी TDPL के कर्मचारी मो. उस्मान को व्हॉट्सप पर भेजी थी। श्वेता गुप्ता से मिली आंसर की को उस्मान ने लीक किया और कई अभ्यर्थियों तक इसे पहुंचाया।





