रांची में मैराथन दौड़ के बाद जोहार स्पोर्ट्स क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान

रांची : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ और स्वच्छता अभियान में जोहार स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रांची जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था

मैराथन दौड़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ और स्वच्छता अभियान में जोहार स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रांची जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था ट्राइब्स रिइंफोर्समेंट एंड सोशल अम्बर ट्रस्ट की खेल इकाई जोहार स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित मैराथन दौड़ में क्लब के खिलाड़ियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

Read More : झारखंड सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर खेलगांव में लगेगा मेला, होंगे कई आयोजन

मैराथन के बाद चडरी में चलाया स्वच्छता अभियान

मैराथन दौड़ पूरी होने के बाद जोहार स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने चडरी क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इलाके में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस पहल के जरिए क्लब के सदस्यों ने स्वच्छ एवं सुंदर रांची के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई।

खेल के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश

जोहार स्पोर्ट्स क्लब की इस पहल ने खेल के सामाजिक महत्व को भी सामने रखा। क्लब ने संदेश दिया कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, स्वच्छता और जनसेवा की भावना को भी मजबूत करता है। ट्राइब्स रिइंफोर्समेंट एंड सोशल अम्बर ट्रस्ट और जोहार स्पोर्ट्स क्लब ने भविष्य में भी खेल, युवा सहभागिता, सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.