रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने सीएम हेमंत सोरेन एवं मुख्य सचिव झारखंड सरकार से मांग की है। कि राज्य के राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।
also read : आदिवासी महाजुटान में गूंजा परिसीमन का विरोध, राहुल गांधी ने भेजा संदेश जयपाल सिंह मुंडा को किया याद
साथ ही योग्यता धारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों को सीधे तृतीयवर्ग में लिपिक के पद पर प्रोन्नति देने, केंद्र के भांति केंद्रीय वेतनमान एवं अन्य सुविधा हू बहू लागू करने, लिपिकीय संवर्ग के वेतनमान एवं प्रोन्नति सहित अन्य मांगों को देने, रिम्स के नर्सों सहित अन्य कर्मचारियों को ओ पी एस का लाभ देने, विभिन्न विभागों में लंबित प्रोन्नति देने, अनुबंध कर्मियों,दैनिक कर्मियों,संविदा कर्मियों,आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने एवं उनका मानदेय बढ़ाने सहित बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने की मांग की है।
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने कहा कि महासंघ राज्यकर्मियों के गंभीर और ज्वलंत मांगों के प्रति हमेशा से आवाज़ उठाता रहा है और उनकी मांगों के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य के समस्त राज्यकर्मियों को आशा और विश्वास है कि सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं सहानुभूति पूर्वक हमारे मांगों को पूरा करेगी। ज़हीर ने कहा कि महासंघ शीघ्र राज्यकर्मियों के सवाल पर कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी।



