झारखंड राजद ने मनोज पांडेय को सौंपी लोहरदगा संगठन की जिम्मेदारी

रांची/लोहरदगा: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में मनोज कुमार पांडेय को लोहरदगा जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया है। झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष

राजद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/लोहरदगा: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में मनोज कुमार पांडेय को लोहरदगा जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष एवं हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इस संबंध में राजद के प्रदेश महासचिव सह लोहरदगा जिला संगठन प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को अपने-अपने जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी अपने-अपने जिले में जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के वरिष्ठ साथियों, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों और राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में आपसी चर्चा के बाद रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि संगठन को और बेहतर बनाया जा सके।

मनोज कुमार पांडेय ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *