राज्यपाल से मिले झारखंड चैंबर के पदाधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने

राज्यपाल
राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले चैंबर पदाधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर विधि-व्यवस्था और अनुकूल कारोबारी माहौल को जरूरी बताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, झारखंड नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद रहे।

Read More : IND vs WI T20 मैच : रांची में टिकट वितरण का शेड्यूल जारी, जानें पूरी कीमतें

विधि-व्यवस्था और ट्रेड लाइसेंस पर सुझाव

चैंबर ने राज्य की विधि-व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष पहल करने का सुझाव दिया। साथ ही वर्तमान ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और व्यापारियों के लिए अनावश्यक प्रक्रियात्मक जटिलताओं को कम करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर जोर

चैंबर ने युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगारोन्मुख कार्यक्रम संचालित करने का सुझाव दिया। एमएसएमई और स्थानीय उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी एमएसएमई फेसिलिटेशन एवं सपोर्ट मेकनिज्म विकसित करने की बात भी रखी गई। इसके साथ ही सरकारी खरीद में स्थानीय उद्यमियों को अवसर देने का सुझाव दिया गया।

होल्डिंग टैक्स और स्थानीय उद्योगों पर चर्चा

राज्य के विभिन्न नगर निकायों में बढ़ते होल्डिंग टैक्स को लेकर चैंबर ने चिंता जताई। चैंबर ने करदाताओं की संख्या बढ़ाने और कर आधार के विस्तार पर ध्यान देने की बात कही। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, खनिज संपदा आधारित वैल्यू एडिशन उद्योगों को प्रोत्साहित करने और कृषि व फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योगों के विस्तार पर सुझाव दिए। उन्होंने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया।

बैद्यनाथ धाम में टूरिस्ट पुलिस की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। इसमें बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में टूरिस्ट पुलिस की स्थायी व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा मंदिर के पास टूरिस्ट थाना स्थापित करने पर विचार करने की बात कही गई, ताकि पर्यटकों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

राज्यपाल ने दिया संवाद बनाए रखने का भरोसा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड चैंबर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में उद्योग जगत की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। राज्यपाल ने चैंबर की ओर से रखे गए सुझावों पर उचित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद बनाए रखने की बात भी कही। लोकभवन में प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.