29 जुलाई से झारखंड भाजपा चलाएगी संत रविदास समरसता संकल्प अभियान

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक राज्यभर में ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को भव्य रूप से मनाना और उनके समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक

संत रविदास

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक राज्यभर में ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को भव्य रूप से मनाना और उनके समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान को लेकर शुक्रवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई और जिलों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More : हेमंत सोरेन ने अवैध शराब पर सख्ती के दिए निर्देश, उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक में कई फैसले

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि संत रविदास ने विपरीत परिस्थितियों में भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता की रक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत काशी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी झारखंड लाई जाएगी। जहां-जहां यह कलश यात्रा पहुंचेगी, वहां भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन जात-पात और भेदभाव मिटाने तथा समाज में समरसता स्थापित करने के लिए समर्पित किया। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है और संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि अभियान के तहत राज्य के सभी मंडलों के मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 29 जुलाई को काशी से रवाना होने वाली पवित्र मिट्टी की टोली गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और रांची होते हुए झारखंड पहुंचेगी। इसके बाद इस पवित्र मिट्टी को राज्य के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *