दुलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक, पूर्व दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

चेन्नई : एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में खेले जा रहे दुलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है। साउथ जोन के खिलाफ खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन (7 सितंबर) 28 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज

ईशान किशन

अपनी भाषा में पढ़ें

चेन्नई : एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में खेले जा रहे दुलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है। साउथ जोन के खिलाफ खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन (7 सितंबर) 28 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए महज 270 गेंदों में शानदार दोहरा शतक जड़ा। अपनी इस मैराथन पारी में उन्होंने 26 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

अरुण लाल और सबा करीम के खास क्लब में हुए शामिल

इस ऐतिहासिक दोहरे शतक के साथ ही झारखंड से आने वाले ईशान किशन दुलीप ट्रॉफी के इतिहास में ईस्ट जोन की ओर से दोहरा शतक बनाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ईस्ट जोन के लिए केवल पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ही यह कारनामा कर पाए थे। दिलचस्प बात यह है कि अरुण लाल (287 रन व 214 रन) और सबा करीम (200* रन) की तरह ही ईशान किशन भी अपनी टीम ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

ईस्ट जोन के लिए दुलीप ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ीरनगेंदेंचौके/छक्केबनाममैदानतिथि
अरुण लाल28749039/0वेस्ट जोनपुणे25 अक्टूबर 1986
अरुण लाल21430/1सेंट्रल जोनपुणे20 अक्टूबर 1986
ईशान किशन203*27026/2साउथ जोनचेन्नई6 सितंबर 2026
सबा करीम200*वेस्ट जोननागपुर21 अक्टूबर 1995
सबा करीम190नॉर्थ जोनदिल्ली20 नवंबर 1996

अब ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका

साल 2023 में भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके ईशान किशन की नजरें अब अपने इस दोहरे शतक को ट्रिपल सेंचुरी (तिहरे शतक) में बदलने पर होंगी। अगर वे ऐसा करने में सफल होते हैं, तो वे दुलीप ट्रॉफी के पूरे इतिहास में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। दुलीप ट्रॉफी में अब तक केवल दो बल्लेबाजों ने तिहरा शतक जड़ा है। 1987 में नॉर्थ जोन के रमन लाम्बा ने वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन बनाए थे, जबकि 2001 में सेंट्रल जोन के गगन खोड़ा ने साउथ जोन के खिलाफ नाबाद 300 रनों की पारी खेली थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *