रामगढ़: रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार की अहले सुबह सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी एवं मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। परिवहन विभाग की टीम ने एनएच-33 और एनएच-23 अंतर्गत विभिन्न प्रमुख स्थलों पर औचक जांच की।
इस दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े 21 भारी एवं मालवाहक वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की।
परिवहन विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे 71,950 का जुर्माना वसूला। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।




