इंस्पायर विजेता टीम झारखंड का हुआ भव्य स्वागत

रांची : इंस्पायर अवॉर्ड मानक में इतिहास रचने वाली टीम झारखंड के राँची लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सह राज्य नोडल पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिभागियों को फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए

इंस्पायर विजेता टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : इंस्पायर अवॉर्ड मानक में इतिहास रचने वाली टीम झारखंड के राँची लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सह राज्य नोडल पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्रतिभागियों को फूल देकर सम्मानित किया।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के बाद टीम झारखंड के सभी विजेता प्रतिभागियों को रांची में सम्मानित किया जायेगा।  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की देखरेख में नयी दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित 12वीं राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता परीक्षा में रामगढ़ के पूरव जैन ने ओवरऑल रजत पदक जीत कर तहलका मचा दिया है।

चतरा के दीपक कुमार भी टॉप 60 वैज्ञानिकों में शामिल है. स्टेशन पर टीम के साथ राँची लौटे सहायक राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ शाहनवाज कुरैशी, मनु कुमारी, दिनकर स्वराज, अमन अभिषेक आदि उपस्थित थे।

also read : खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने 06 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत की राशि सौपी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *