रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर तैयारी तेज, सुरक्षा पर बैठक

रांची : राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार

रांची
रांची में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

Read More : दुर्गा पूजा और काली पूजा को लेकर JSPCB की गाइडलाइन, जानें क्या बदला

बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

DC मंजूनाथ ने मैच के दौरान ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्टेडियम परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से कहा गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आसपास इकट्ठा नहीं होने दिया जाए, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

निर्धारित गेट से कतारबद्ध तरीके से मिलेगा प्रवेश

दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे इंट्री गेट खुलने से पहले पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लगें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। दर्शकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे कोई प्रतिबंधित वस्तु लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें।

पार्किंग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील

बैठक में अधिकारियों और जेएससीए पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय से अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। बैठक में SSP राकेश रंजन, ADM (विधि-व्यवस्था) धनंजय, सदर SDO कुमार रजत, सिटी SP पारस राणा, ट्रैफिक SP राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *