रांची : लेक व्यू एकेडमी, किशोरगंज चौक हरमू में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में सुसज्जित थे और अपने कंधों पर तिरंगा पट्टा धारण किए हुए थे।
झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान का आयोजन
विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल शाहिद अख्तर ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद सावधान की मुद्रा में खड़े सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
झंडोत्तोलन के बाद नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
Read more : सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, श्रावणी मेला ट्रेन का कोच बेपटरी
प्रिंसिपल ने दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रिंसिपल शाहिद अख्तर ने बच्चों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने-लिखने और खेलने के लिए प्रेरित किया। झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।








