स्वतंत्रता दिवस 2026: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त को भव्य बैंड प्रदर्शन

रांची : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (8 से 15 अगस्त 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एनसीसी (NCC)

रांची

रांची : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (8 से 15 अगस्त 2026) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एनसीसी (NCC) के समन्वय से देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य बैंड प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को नमन करना, नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ना है।

Read More : रिम्स में जलजमाव पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त को मुख्य आयोजन

इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त 2026 को एक विशेष बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान अपनी शानदार बैंड प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इस भव्य आयोजन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए युवाओं और आम जनता में देशप्रेम और वीर जवानों के प्रति सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

‘राष्ट्र प्रथम’ और वीरता का संदेश पहुंचाना लक्ष्य

रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे ये कार्यक्रम ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, अनुशासन और वीरता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इन सैन्य और सुरक्षा बल बैंडों की मधुर धुनों के माध्यम से सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपराओं को आम नागरिकों के साथ साझा किया जाएगा।

झारखंड में बैंड प्रस्तुतियों का पूरा शेड्यूल

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और प्रमुख स्थानों पर निम्नलिखित तिथियों को बैंड प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी :

जिला / मंडलआयोजन स्थलदिनांक
हजारीबागनिर्मल महतो पार्क8 अगस्त 2026
हजारीबागअनंताचार्य स्टेडियम8 अगस्त 2026
हजारीबागपुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड9 अगस्त 2026
हजारीबागझील पार्क9 अगस्त 2026
हजारीबागमेरू कैंप के निकट10 अगस्त 2026
हजारीबागबादाम फोर्ट15 अगस्त 2026
रांचीअल्बर्ट एक्का चौक9 अगस्त 2026
रांचीसेक्टर-3 गोल चौक11 से 13 अगस्त 2026
रांचीरांची रेलवे स्टेशन12 अगस्त 2026
रांचीबालालौंग चौक14 से 15 अगस्त 2026
चक्रधरपुर मंडलटाटानगर रेलवे स्टेशन14 अगस्त 2026
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *