रांची समेत 17 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
बारिश

रांची : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 64.5 से 115.25 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Read More : झारखंड कैबिनेट के 49 फैसलों पर मुहर, 6 से 12 अगस्त तक चलेगा विधानसभा मानसून सत्र

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से राज्य में मानसून की स्थिति में सुधार हुआ है। 1 जून से 21 जुलाई तक झारखंड में 282.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 403.4 मिमी होनी चाहिए थी। फिलहाल राज्य में करीब 30 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है, लेकिन पहले की तुलना में स्थिति बेहतर हुई है।

इन 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है।

वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका जिलों के लिए वज्रपात का विशेष अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

गर्मी से राहत, मौसम रहेगा सुहावना

लगातार हो रही बारिश से राजधानी रांची सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *