‘हिम्मत है तो मुझ पर केस करें’, छात्रों को नोटिस देने पर भड़के बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन की आलोचना में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले छात्रों को कथित तौर पर नोटिस भेजे जाने को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन की आलोचना में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले छात्रों को कथित तौर पर नोटिस भेजे जाने को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऐसे नोटिस को वह कूड़ेदान में फेंक देने लायक समझते हैं। बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी टाइमलाइन पर मौजूद उन पोस्ट को देखा जाए, जिनमें उन्होंने सरकार के खिलाफ आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीएम या झारखंड पुलिस में हिम्मत है तो उनके खिलाफ केस किया जाए।

राहुल गांधी से भी बाबूलाल ने पूछा सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपने पोस्ट में निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पुणे ही जाएंगे या झारखंड भी आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो सरकार द्वारा छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है और आपातकाल जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं। बाबूलाल ने पूछा कि छात्रों के अधिकारों के मुद्दे पर राहुल गांधी की आवाज झारखंड आते-आते क्यों खामोश हो जाती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर झारखंड के छात्रों को डराने-धमकाने और जेल भेजने की कोशिश की गई तो भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जेल भरेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को डराकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

JPSC-JSSC को लेकर भी निशाना

भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौकरी बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की लड़ाई जारी रहेगी। मरांडी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *