IAS कैडर स्ट्रेंथ का खुलासा: देश के छोटे राज्यों से भी कम हैं झारखंड में IAS अफसर, झारखंड 18 वें नंबर पर

रांची। भारत में प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा के कैडर स्ट्रेंथ ताजा आंकड़ा जारी कर दिया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में आईएएस अधिकारियों के स्वीकृत पदों, सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के आंकड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। भारत में प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा के कैडर स्ट्रेंथ ताजा आंकड़ा जारी कर दिया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में आईएएस अधिकारियों के स्वीकृत पदों, सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के आंकड़ा शामिल किया गया है। इस आंकड़ों के अनुसार आइएएस कैडर स्ट्रेंथ के मामले में 18 वें नंबर पर है। इसमें सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि साथ बने राज्य छत्तीसगढ़ में आइएएस का कैडर स्ट्रेंथ झारखंड से ज्यादा है। जबकि कई छोटे राज्यों में भी झारखंड से अधिक आइएएस कार्यरत हैं।

झारखंड कैडर: प्रशासनिक क्षमता और ज़मीनी हकीकत

झारखंड राज्य के प्रशासनिक ढांचे की बात करें तो यहां आईएएस अधिकारियों की कुल स्वीकृत स्ट्रेंथ 175 है. जिसमें सीधी भर्ती के 141 और पदोन्नति कोटा के 34 अफसर कार्यरत हैं झारखंड की ही तरह वर्ष 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की कैडर स्ट्रेंथ 176 है, जो झारखंड से अधिक है. हरियाणा, जो क्षेत्रफल में झारखंड से काफी छोटा है, वहां आईएएस कैडर की स्ट्रेंथ 188 है.

क्या है राज्यों में आइएएस कैडर स्ट्रेंथ की स्थिति

• उत्तर प्रदेश: कुल स्ट्रेंथ 589 .
• एजीएमयूटीः कुल स्ट्रेंथ 444
• मध्य प्रदेश: कुल स्ट्रेंथ 399
• महाराष्ट्र: कुल स्ट्रेंथ 358
• तमिलनाडु: कुल स्ट्रेंथ 340
• बिहार: कुल स्ट्रेंथ 316
• पश्चिम बंगाल: कुल स्ट्रेंथ 311
• राजस्थानः कुल कैडर स्ट्रेंथ- 284
• गुजरातः कुल कैडर स्ट्रेंथ 267
• कर्नाटक कुल कैडर स्ट्रेंथ 266
• असम-मेघालय कुल कैडर स्ट्रेंथ 213
• उड़ीसाः कुल कैडर स्ट्रेंथ- 207
• पंजाब कुल कैडर स्ट्रेंथ 200
• आंध्र प्रदेश कुल कैडर स्ट्रेंथ 197
• हरियाणा कुल कैडर स्ट्रेंथ 188
• छत्तीसगढ़ः कुल कैडर स्ट्रेंथ- 176
• झारखंड कुल कैडर स्ट्रेंथ 175
• हिमाचल प्रदेशः कुल कैडर स्टेंथः 127
• उत्तराखंडः कुल कैडर स्ट्रेंथ- 110
• मणिपुरः कुल कैडर स्ट्रेंथ81
• नागालैंडः कुल कैडर स्ट्रेंथ 52
• सिक्किमः कुल कैडर स्ट्रेंथ 38

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *