रांची दूरदर्शन में हिंदी पखवाड़ा का समापन, विजेता सम्मानित

रांची : रांची दूरदर्शन केंद्र में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह मंगलवार को हुआ। इस दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सहज, प्रभावी और अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से

रांची दूरदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची दूरदर्शन केंद्र में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह मंगलवार को हुआ। इस दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सहज, प्रभावी और अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंदी पखवाड़ा के दौरान स्थायी, अनुबंधित और रिसोर्स असाइनमेंट कर्मियों के लिए श्रुतलेख, निबंध, कविता पाठन/लेखन, परिचर्चा और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और हिंदी के प्रति अपनी रुचि, रचनात्मकता तथा अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।

Read More : झारखंड SIR : राकेश प्रसाद ने मतदाता सूची में असामान्य वृद्धि उठाई

श्रुतलेख और निबंध प्रतियोगिता के विजेता

श्रुतलेख प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में मीरा जे. कुजूर ने प्रथम, प्रभात रंजन ने द्वितीय तथा शैलेन्द्र कुमार रजक और ओम प्रकाश झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में मेहुल प्रसाद प्रथम, रवि प्रधान द्वितीय तथा अनुप्रिया शशि तिर्की, जया मुखर्जी और प्रणय प्रबोध पाठक तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में जीतेन्द्र कुमार प्रथम, प्रभात रंजन द्वितीय और रंजन पांडे तृतीय रहे। मीरा जे. कुजूर और संजय तिर्की को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में प्रणय प्रबोध पाठक प्रथम, रवि प्रधान द्वितीय और अनुप्रिया शशि तिर्की तृतीय रहीं। करिश्मा कुमारी, जया मुखर्जी और सौरभ कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कविता पाठन/लेखन में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

कविता पाठन/लेखन प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में अमित कुमार लकड़ा ने प्रथम, शैलेन्द्र कुमार रजक और अशोक कुमार ने द्वितीय तथा रंजन पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुरलीधर राय को सांत्वना स्थान मिला। अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में विवेक कश्यप प्रथम, करिश्मा कुमारी और दिनकर कुमार द्वितीय तथा विजय कुमार साहू और प्रह्लाद ठाकुर तृतीय रहे। श्वेता कुमारी को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में सोनी कुमारी, सुमित सिंह, रविकांत कुमार, जय कुमार और  सूरज कुमार को सांत्वना स्थान प्रदान किया गया।

परिचर्चा प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान

परिचर्चा प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में ओम प्रकाश झा और मुरलीधर राय ने प्रथम, डी.के. शर्मा और संजय तिर्की ने द्वितीय तथा बी.के. सहाय और जीतेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एस.के. रजक और अनिल कुमार तथा सुशीला देवी और अर्जुन प्रसाद को सांत्वना स्थान मिला। अनुबंधित/रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में दिनकर कुमार और विजय कुमार साहू प्रथम रहे। करिश्मा कुमारी और  अनुप्रिया शशि तिर्की तथा मेहुल प्रसाद और प्रणय प्रबोध पाठक ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनोज कुमार और सुरेन्द्र कुमार तृतीय रहे।

भाषण प्रतियोगिता में भी कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

भाषण प्रतियोगिता में स्थायी कर्मचारियों की श्रेणी में ओम प्रकाश झा प्रथम, जीतेन्द्र कुमार द्वितीय, अर्जुन प्रसाद तृतीय तथा मीरा जे. कुजूर सांत्वना स्थान पर रहीं। अनुबंधित कर्मचारियों की श्रेणी में रवि प्रधान प्रथम, श्री मेहुल प्रसाद द्वितीय, श्रीमती श्वेता कुमारी तृतीय तथा सुरेन्द्र कुमार राम और शादाब खान को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। रिसोर्स असाइनमेंट श्रेणी में रविकांत कुमार प्रथम, प्रिया सहाय द्वितीय, सुमित सिंह तृतीय तथा सूरज कुमार सांत्वना स्थान पर रहे।

हिंदी के नियमित प्रयोग के लिए किया गया प्रेरित

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के नियमित, सहज और अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल से कार्यालय प्रमुख डीसी हेम्ब्रम, कार्यक्रम प्रमुख सुधीर कुमार, किशोर कु. साहू (स.नि. अभि.), अमन कुमार (चैनल संचालन), सुशील कुमार (कार्यक्रम अधिकारी), गोविन्द कुमार झा (कार्यक्रम अधिकारी), सुनीता चौधरी (राजभाषा हिंदी सहायक) और पूर्णिमा कुमारी (राजभाषा हिंदी अधिकारी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी अधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित दूरदर्शन केंद्र, रांची के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिंदी पखवाड़ा के आयोजन का उद्देश्य कार्यालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि, जागरूकता, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *