बरही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, मां और बेटे की गई जान

हजारीबाग : हजारीबाग रोड स्थित बरही चौक पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उर्मिला देवी और उनके बेटे दीपांशु कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला के

बरही
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग रोड स्थित बरही चौक पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उर्मिला देवी और उनके बेटे दीपांशु कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला के साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर बिखरे बच्चों के खिलौने हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Read More : कोडरमा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

टाटीझरिया से ससुराल जा रही थीं उर्मिला देवी

मृतका की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केवलिया गांव निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश सिंह मुंबई में काम करते हैं। हादसे में उनके चार वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उर्मिला देवी अपने चार बच्चों के साथ टाटीझरिया के खैरा-करमा से ससुराल बाराचट्टी जा रही थीं। दुर्गापूजा मनाने के बाद वह बच्चों को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बरही चौक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर मां-बेटे की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित

हादसा इतना गंभीर था कि उर्मिला देवी और उनके बेटे दीपांशु कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, उनके साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर बरही थाना ले जाया गया।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच

हादसे के बाद बरही चौक पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मुंबई में काम कर रहे उनके पति दिनेश सिंह को भी हादसे की जानकारी दी गई है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया, “दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुंबई में काम कर रहे पति को भी घटना की जानकारी दी गई है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *