कोडरमा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना इलाके में बंद पड़े पत्थर खदान के पास मिले नरेश ठाकुर के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी

कोडरमा

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना इलाके में बंद पड़े पत्थर खदान के पास मिले नरेश ठाकुर के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, किरण देवी और सुनील ठाकुर के बीच साल 2019 से ही प्रेम संबंध चल रहा था। शुरुआती जांच में इसी प्रेम संबंध को नरेश ठाकुर की हत्या की वजह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Read More : पापांकुशा एकादशी पर तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा, जानें दर्शन का समय

इलाज के बहाने बुलाकर लगाया कीटनाशक का इंजेक्शन

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को चौपारण निवासी नरेश ठाकुर कोलकाता जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान नरेश के दोस्त सुनील ठाकुर ने इलाज के बहाने उन्हें अपने क्लीनिक बुलाया। सुनील झोलाछाप डॉक्टर भी था। आरोप है कि उसने नरेश को कीटनाशक से भरा इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को क्लीनिक में ही बोरे में बंद करके रखा और मौका मिलने पर बंद पड़े पत्थर खदान के पास फेंक दिया।

17 अक्टूबर को बरामद हुआ शव

17 अक्टूबर को पुलिस ने बंद पड़े पत्थर खदान के पास से नरेश ठाकुर का शव बरामद किया। इससे पहले उनकी पत्नी किरण देवी ने चौपारण थाने में नरेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की साजिश में किरण देवी और सुनील ठाकुर की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने नरेश का मोबाइल और पर्स अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों सामान बरामद कर लिए हैं।

एसपी कुमार शिवशीष ने किया खुलासा

कोडरमा एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शव बरामद होने के बाद जांच शुरू की गई तो हत्या की साजिश की परतें खुलने लगीं। जांच में प्रेम प्रसंग के कारण किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई। एसपी के अनुसार, सुनील और किरण के बीच वर्ष 2019 से संबंध थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *