बोकारो लापता नाबालिग मामला : पुलिस जांच से हाईकोर्ट असंतुष्ट, CBI- SP को बुलाया

रांची। बोकारो की लापता युवती मामले में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने जांच की प्रगति पर गंभीर चिंता जताई। मामले की सुनवाई के दौरान उपलब्ध तथ्यों और जांच की स्थिति का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई CBI

रांची। बोकारो की लापता युवती मामले में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने जांच की प्रगति पर गंभीर चिंता जताई। मामले की सुनवाई के दौरान उपलब्ध तथ्यों और जांच की स्थिति का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई CBI के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष सीआईडी CID और सीबीआई CBI की ओर से जांच की अद्यतन स्थिति रखी गई।

न्यायालय ने अब तक हुई जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच एजेंसियों की ओर से उठाए गए कदमों का विस्तार से परीक्षण किया। अदालत ने यह जानना चाहा कि युवती का अब तक पता क्यों नहीं चल सका है और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई CBI के एसपी SP को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जांच की प्रगति और आगे की कार्य योजना से अवगत कराने का निर्देश दिया।

कल फिर होगी सुनवाई

मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में हो रही है. कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले की सुनवाई कल फिर होगी। ऐसे में कोर्ट ने कल 2ः15 में मामले को फिर से सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि बोकारो की लापता युवती का मामला लंबे समय से झारखंड हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है। इससे पूर्व भी अदालत जांच में हो रही देरी और प्रगति को लेकर चिंता जाहिर की थी। साथ ही सीबीआई CBI और सीआईडी CID को समन्वय के साथ प्रभावी जांच करने का निर्देश दे चुकी है। अब सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी को बुलाए जाने से स्पष्ट है कि हाईकोर्ट मामले की जांच को लेकर गंभीर रुख अपनाए हुए है और जांच की प्रत्येक कड़ी पर स्वयं नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *