राँची: हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी है. फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने से हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे हैं और इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर सोमवार क हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट एड्वोेक्ट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार समेत अन्य कई वकीलों ने फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया और कोर्ट से यह आग्रह किया कि अगर हाईकोर्ट परिसर में खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है तो उसकी जगह वकीलों के लिए चैंबर और नये वकीलों के बैठने के लिए जगह बना दी जाए. क्योंकि फ़िलहाल जितनी जगह उपलब्ध है वह काफी नहीं है. हाईकोर्ट के वकीलों की दलीले सुनने के बाद अदालत ने फुटबॉल ग्राउंड बनाने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है.




