ज्ञानशाला जैन धर्म के संस्कारों का दीप जला रही है : बछराज बेताला

रांची : राजधानी रांची में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘ज्ञानशाला जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद और तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘ज्ञानशाला जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के जाप के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानशाला ओडिशा-झारखंड क्षेत्र के आंचलिक प्रभारी बछराज बेताला का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला जैन धर्म के संस्कारों का दीप जला रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण के लिए ज्ञानशाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से अपने बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान और चरित्रवान बन सके।

Read More : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: कांग्रेस ने लिया सपने पूरे करने का संकल्प

ज्ञानशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तेरापंथ सभा, रांची के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने ज्ञानशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी श्रावक-श्राविकाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कमलेश संचेती और रिद्धि बांठिया ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही ज्ञानशाला के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया गया।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर तेरापंथ समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज बोहरा, मंत्री ललित सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता दस्सानी और मंत्री पूजा नाहटा मुख्य रूप से शामिल थे। इनके अलावा संजय सिंघी, विजय बोथरा, कोमल गेल्डा, आकाश बेगानी, लालचंद बोथरा, बिमल दस्सानी, रूबी बांठिया, सोनू संचेती, नेहा बेगानी, सरिता सिंघी और अर्पिता बेगानी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएँ मौजूद थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *