रांची के पहाड़ी मंदिर में 101 दीयों से हुई पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती

रांची : सावन माह की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों और पहाड़ी बाबा के भक्तों को अंगवस्त्र देकर

पहाड़ी बाबा

रांची : सावन माह की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों और पहाड़ी बाबा के भक्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के बाद शाम 5:00 बजे 101 दीयों से बाबा भोलेनाथ सहित सभी देवी-देवताओं की महाआरती उतारी गई। महाआरती संपन्न होते ही पूरा पहाड़ी मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद आयोजन समिति द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Read More : रांची में 100 से ज्यादा कंडम वाहन होंगे स्क्रैप, नगर निगम ने चुनी 4 एजेंसियां

सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना

भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने झुमते हुए पहाड़ी बाबा से रांची समेत पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार भक्तों के सहयोग से यह संध्या महाआरती आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर बार महाआरती को अलौकिक और भव्य बनाने के लिए कुछ विशेष प्रयास किए जाते हैं, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भव्य संध्या महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल, उदय कुमार सिंह, सुनील यादव, अमर सिंह, लखन कुमार, टीके मुखर्जी, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, अमन ठाकुर और रितिक सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही सुनीता देवी, कविता वर्मा, ज्योति मोदी, सुजल सोनी, ललिता देवी, आरती वर्मा, रूपी देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, मधु कुशवाहा, रूबी सोनी, नीलम शर्मा, अनीता देवी, विनीता पाठक, सुभद्रा देवी, बबीता देवी, नंदनी सोनी, प्रीति ठाकुर, साक्षी ठाकुर, दीपा गुप्ता, सीमा देवी और अरविंद कुमार दुबे समेत भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *