सिमडेगा : जिले में एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-143 पर वाहन जांच के दौरान एक एंबुलेंस से गांजा के करीब 83 पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोलेबिरा पुलिस ने एनएच-143 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।
Read More : हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
एंबुलेंस रोककर ली गई तलाशी
जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एंबुलेंस को रोका। तलाशी लेने पर उसमें गांजा के करीब 83 पैकेट बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने एंबुलेंस में मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन के कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस का इस्तेमाल कब से तस्करी के लिए किया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एंबुलेंस के जरिए केवल गांजा की ही तस्करी की जा रही थी या इसका इस्तेमाल किसी अन्य अवैध गतिविधि में भी होता था।





