रांची में चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न, घाटों पर दिखी आस्था और भक्ति

रांची : राजधानी रांची में सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न हो गया। सुबह होते ही शहर के तमाम छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती अपने परिवार

छठ
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न हो गया। सुबह होते ही शहर के तमाम छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती अपने परिवार के लोगों के साथ सूप, दउरा और पूजा का सामान लेकर घाट पहुंचे। जैसे ही आसमान में सूरज की लालिमा दिखी, सभी ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-शांति, तरक्की और खुशहाली की कामना की। घाटों पर इस दौरान छठी मइया के जयकारे गूंजते रहे।

Read More : रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, 20 से कम नामांकन पर नहीं चलेंगे नए कोर्स

व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु

छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही राजधानी के घाटों पर खास उत्साह देखने को मिला। परिवार के सदस्य एक-दूसरे का हाथ थामकर घाटों तक पहुंचे। व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। कई घाटों पर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह होते-होते घाटों पर काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान महिलाओं के समूह छठ के पारंपरिक गीत गाते हुए भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए। लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नहाय-खाय से प्रातःकालीन अर्घ्य तक दिखी रौनक

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर राजधानी में अलग ही रौनक देखने को मिली। नहाय-खाय से शुरू हुए अनुष्ठान में व्रतियों ने खरना और संध्या अर्घ्य के बाद सोमवार सुबह प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित कर अपना व्रत पूरा किया। इस बार भी छठ के अवसर पर रांची में रहने वाले लोगों के साथ दूसरे शहरों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले परिवार के सदस्य अपने घर लौटे। इससे घरों से लेकर छठ घाटों तक उत्सव का माहौल बना रहा।

अर्घ्य के बाद व्रतियों ने बांटा प्रसाद

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को छठ का प्रसाद दिया। परिवार के सदस्यों के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन किया। श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक लोकगीतों के बीच राजधानी रांची के छठ घाट भक्तिमय नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान पर्व की परंपरा और पारिवारिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.