पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

गढ़वाः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी (81 वर्ष) का शुक्रवार की सुबह रांची स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थीं और उनका रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में

तेतरी देवी का निधन
फाईल फोटो तेतरी देवी

अपनी भाषा में पढ़ें

गढ़वाः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी (81 वर्ष) का शुक्रवार की सुबह रांची स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।  वह विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थीं और उनका रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी देकर रांची स्थित आवास पर लाया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

कोयल नदी तट पर होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, तेतरी देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को रेहला स्थित कोयल नदी के तट पर किया जाएगा. उनके निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन पर भानु प्रताप शाही ने जताया शोक

गढ़वाः पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी के निधन पर पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर कहा कि तेतरी देवी के निधन की सूचना से वह मर्माहत हैं।

भानु प्रताप शाही ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन पर मिथिलेश ठाकुर ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

गढ़वा. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया है। इस पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि तेतरी देवी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं रामचंद्र चंद्रवंशी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

also read : दुर्गा पूजा के बीच बदला मौसम, रांची में हो रही लगातार बारिश, दर्शकों के लिए बनी परेशानी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *