रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा के बीच बारिश ने खलल डाला है। राजधानी में आज शुक्रवार की दाेपहर लगभग 12.30 के बीच अचानक मौसम बदल गया, इसके बाद झमाझम बारिश हुई। इस वजह से कुछ देर के लिए सड़कों की रफ्तार थम गई। इसके बाद एक बार लगभग तीन बजे के करीब फिर से एक बार हल्की वर्षा हुई। इसका असर पूजा देखने आने वाले दर्शकों के लिए परेशानी का सबब बन गया।
also read : पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ा फेरबदल, पेट्रोल महंगा-डीजल पर भारी राहत
मौसम विभाग की मानें तो भले ही मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी मौसम मिजाज इसी तरह बदला बदला दिखेगा। हालांकि बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं और धूप का असर बढ़ने लगा है। दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम के वक्त मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल बारिश को लेकर किसी बड़ी चिंता के संकेत नहीं हैं।
झारखंड में अक्टूबर के साथ ही मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुबह और शाम तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। वही रात्रि में हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है।
वर्षा का असर पूजा बाजार पर
दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी के पूजा पंडाल के आस-पास और सड़कों पर पूजा बाजार लगाया गया है। जहां पर खाने-पीने के व्यंजनों के अलावा कई अन्य प्रकार के सामनों की दुकानें लगाई गई हैं। वर्षा की वजह से इन लोगाें का व्यापार प्रभावीत हुआ।
also read: 108 एम्बुलेंस सेवा प्रभावित, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी




