रांची एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, चार फ्लाइट घंटों लेट और एक रद्द

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह घने कुहासे ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह-सुबह चार विमान घंटों की देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, इंडिगो की कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसके

एयरपोर्ट
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह घने कुहासे ने हवाई सेवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह-सुबह चार विमान घंटों की देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, इंडिगो की कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक बैठकर इंतजार करना पड़ा। दरअसल, चक्रवात अर्नब के असर से झारखंड में पिछले दो दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम खराब रहने के चलते 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद रखने का आदेश दिया गया था। अब चक्रवात का असर कम हो गया है और बारिश भी थम चुकी है। लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक घना कुहासा छा गया। कुहासे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई और इसका सीधा असर रांची एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पर पड़ा।

Read More : अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द, चार विमान घंटों लेट

कम विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस विमान को सुबह 8:15 बजे रांची पहुंचना था। इसके अलावा दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से आने वाली चार उड़ानें भी निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं। प्रभावित उड़ानों का विवरण इस प्रकार है :

  • इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट: सुबह 7:15 बजे के बजाय 10:55 बजे पहुंची।

  • इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट: सुबह 7:30 बजे के बजाय 10:54 बजे पहुंची।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट: सुबह 9:20 बजे के बजाय 10:58 बजे पहुंची।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट: सुबह 9:30 बजे के बजाय 10:54 बजे पहुंची।

कम विजिबिलिटी से प्रभावित हुआ विमान परिचालन

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, शुक्रवार सुबह कम दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसी वजह से कई उड़ानें अपने निर्धारित समय पर रांची नहीं पहुंच सकीं। एक फ्लाइट रद्द होने और चार अन्य विमानों के घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *