रांची में पीएम मोदी, अमित शाह और योगी पर टिप्पणी को लेकर FIR

रांची के एक व्यक्ति पर देश के पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है।
पीएम मोदी

रांची : राजधानी रांची के एक व्यक्ति पर देश के पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर भाजपा की रांची नगड़ी मंडल इकाई ने नगड़ी थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है।

Read More : असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत, बिजली बिल माफ और खातों में आएंगे 15 हजार रुपये

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक कथित वीडियो में नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही हटिया विधायक नवीन जायसवाल को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा ने नगड़ी थाना में दिया आवेदन

भाजपा रांची नगड़ी मंडल की ओर से सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगड़ी थाना में लिखित आवेदन दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि नगड़ी निवासी अलीम अंसारी ने एक वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। भाजपा नगड़ी मंडल के अध्यक्ष रितेश राज महतो की ओर से दिए गए आवेदन में विधायक नवीन जायसवाल को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। शिकायत के अनुसार, वीडियो में कथित रूप से पशु काटने और उसे खाने से संबंधित बयान भी दिया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी नेताओं ने पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग

भाजपा नेताओं ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। नगड़ी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब पूरे मामले और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कथित वीडियो की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *