किसानों को जल्द मिलेगा केसीसी ऋण, फसल बीमा और बकरी वितरण योजना होगी शुरू : आदिल अजी

रांची। जिला परिषद की कृषि एवं उद्योग समिति के सभापति आदिल अज़ीम की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित जिला परिषद के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

रांची। जिला परिषद की कृषि एवं उद्योग समिति के सभापति आदिल अज़ीम की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित जिला परिषद के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। सभापति आदिल अज़ीम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के पात्र किसानों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में इस वर्ष एल नीनो के संभावित प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि वर्षा में कमी से धान की खेती प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए किसानों को धान के साथ-साथ मक्का, दलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

सभापति आदिल अज़ीम ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक के सीईओ एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) से वार्ता कर सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक किसान सस्ती दर पर कृषि ऋण का लाभ उठा सकेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फसल बीमा योजना को जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही पशुपालन विभाग के माध्यम से 100 बकरी एवं 5 बकरा वितरण योजना भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में मदद मिल सके।
आदिल अज़ीम ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में समिति की सदस्य किरण देवी, रीता होरो, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, मंजू सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल सहित जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *