चेशायर होम में ‘मुस्कान’ कार्यक्रम, योग और मनोरंजन से खिले चेहरे

रांची : वेकअप इंडिया फाउंडेशन की ओर से चेशायर होम, बरियातू में ‘मुस्कान–ए डे ऑफ जॉय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चेशायर होम के निवासियों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाना और उनके बीच खुशियां बांटना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने निवासियों

मुस्कान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : वेकअप इंडिया फाउंडेशन की ओर से चेशायर होम, बरियातू में ‘मुस्कान–ए डे ऑफ जॉय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चेशायर होम के निवासियों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाना और उनके बीच खुशियां बांटना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने निवासियों के साथ समय बिताया। बातचीत और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर उन्होंने वहां सकारात्मक और खुशनुमा माहौल बनाने की कोशिश की।

Read More : PM मोदी का वडोदरा दौरा, 35 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

योग और वेलनेस सत्र में कराया अभ्यास

कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग, रांची के सहयोग से योग एवं वेलनेस सत्र आयोजित किया। अभ्रदीप दत्ता, मौसम और तरुण ने प्रतिभागियों को योग, श्वास अभ्यास और ध्यान कराया। इस दौरान शारीरिक स्वास्थ्य और शरीर के दर्द से राहत के लिए सरल स्वास्थ्य संबंधी अभ्यास भी कराए गए।

संगीत और कहानी सुनाने से बढ़ी रौनक

कार्यक्रम में योग और ध्यान के अलावा संगीत, गायन, कहानी सुनाने और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों और चेशायर होम के निवासियों ने इन गतिविधियों में साथ मिलकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी मेसरा, लालपुर के छात्रों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का समापन “किसी की खुशी का हिस्सा बनिए” संदेश के साथ हुआ। वेकअप इंडिया फाउंडेशन के इस आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच जुड़ाव और खुशी के भाव को बढ़ावा देना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *