JPSC-JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी पर BJP का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL) परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की सीबीआई (CBI) जांच कराने तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चार दिवसीय राज्यव्यापी

JPSC

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL) परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की सीबीआई (CBI) जांच कराने तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन सोमवार (8 सितंबर 2026) से शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं ने सड़कों पर उतरकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उपायुक्त (DC) व पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालयों का घेराव किया।

Read More : लातेहार में TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, लोडेड देसी बंदूक बरामद

रांची में जुलूस निकालकर समाहरणालय घेराव, दिग्गजों ने भरी हुंकार

भाजपा के घोषित कार्यक्रम के तहत 8 से 11 सितंबर तक राज्य के सभी 24 जिलों में समाहरणालय और डीसी-एसपी कार्यालयों के घेराव की शुरुआत रांची, दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर और गढ़वा से हुई। राजधानी रांची में जिला स्कूल शहीद चौक से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और रांची मेयर रोशनी खलखो समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

“CBI जांच से डर रही सरकार, क्योंकि अपने लोग फंसेंगे”

समाहरणालय के समक्ष जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, “हमारी पार्टी शुरू से ही छात्रों के जायज आंदोलन के साथ खड़ी है। जब छात्रों ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाई, तो सरकार ने उन पर लाठियां बरसाईं और फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए। हम मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो और छात्रों पर दर्ज सभी केस तुरंत वापस लिए जाएं।” वहीं रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार सीबीआई जांच से इसलिए भाग रही है क्योंकि जांच होते ही सत्ता में बैठे कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

दुमका में बाबूलाल, हजारीबाग में रघुवर और जमशेदपुर में मधु कोड़ा ने संभाली कमान

रांची के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमुख जिलों में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाली। दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गढ़वा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

8 से 11 सितंबर तक घेरे जाएंगे सभी 24 जिला मुख्यालय (पूरा कार्यक्रम)

भाजपा के इस चार दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के तहत शीर्ष नेताओं को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू: 8 सितंबर (रांची), 9 सितंबर (सरायकेला) और 11 सितंबर (खूंटी)।

  • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी: 8 सितंबर (दुमका), 9 सितंबर (पाकुड़), 10 सितंबर (साहेबगंज) और 11 सितंबर (गोड्डा)।

  • पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास: 8 सितंबर (हजारीबाग), 10 सितंबर (धनबाद) और 11 सितंबर (लोहरदगा)।

  • पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा: 8 सितंबर (जमशेदपुर), 9 सितंबर (बोकारो) और 11 सितंबर (रामगढ़)।

  • पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (एसटी मोर्चा) समीर उरांव: 9 सितंबर (सिमडेगा), 10 सितंबर (गुमला व चाईबासा) और 11 सितंबर (गिरिडीह)।

  • अन्य नेता: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ 8 सितंबर को गढ़वा में, दीपक प्रकाश 9 सितंबर को पलामू व 10 को लातेहार में, नवीन जायसवाल 9 सितंबर को कोडरमा में, रवींद्र राय 10 सितंबर को चतरा व 11 को जामताड़ा में और नीरा यादव 11 सितंबर को देवघर में आंदोलन की अगुवाई करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *