चांडिल में इथनॉल टैंकर पलटा, स्विफ्ट कार से टक्कर में 3 लोग घायल

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में चिल्गू के पास इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनों की स्थिति सामान्य

इथनॉल

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में चिल्गू के पास इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार लोग रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिल्गू के पास टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सड़क पर पलटे टैंकर से इथनॉल का रिसाव भी शुरू हो गया।

Read More : झारखंड गोदाम मजदूरों की 3-4 माह की मजदूरी बकाया, 1 सितंबर से काम बंद

इथनॉल रिसते ही बर्तन लेकर पहुंचे लोग

टैंकर से इथनॉल के रिसाव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। कुछ लोग टैंकर से निकल रहे इथनॉल को बर्तनों में भरते हुए भी देखे गये। रिसाव के कारण मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित रखने के साथ ही यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास शुरू किया। दुर्घटना के कारण एनएच-33 पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क पर हल्का जाम भी लग गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।

सिंगल लेन में आमने-सामने आये वाहन

टैंकर चालक के अनुसार, वह इथनॉल लेकर भुवनेश्वर की ओर जा रहा था। चिल्गू के पास सड़क सिंगल लेन होने के कारण दोनों दिशाओं से वाहन एक साथ आ गये। इसी दौरान टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह स्विफ्ट कार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया। उनकी हालत सामान्य बतायी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में स्थिति सामान्य है। एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *