100 करोड़ के पार पहुंची इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’

नई दिल्ली : इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 15 अगस्त के मौके पर फिल्म की कमाई ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह रविवार को भी देखने को मिली. वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म ने ऐसा कलेक्शन

आवारापन

नई दिल्ली : इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 15 अगस्त के मौके पर फिल्म की कमाई ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह रविवार को भी देखने को मिली. वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया है कि अब तीन दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका हैं.

‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी. इसके बाद 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला और दूसरे दिन कमाई सीधे ऊपर चली गई. शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तीसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिनफिल्म ने फिर भी अपने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाया. यानी वीकेंड पर शिवम पंडित का कमबैक दर्शकों को खूब पसंद आया. ‘आवारापन 2’ का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. इनके अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंता कोहली, अतुल कुमार और पूरन गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. वहीं, फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेवा और वसीफ अहमद ने तैयार किया है.

फिल्म की स्टोरी की बात करे तो फिल्म में शिवम अभी भी अपनी मोहब्बत रीमा को खोने के दर्द से बाहर नहीं आया है. लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब वह एक बच्चे को इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग से बचाता है. इसके बाद शिवम फिर से एक खतरनाक मिशन में फंस जाता है. फिल्म में दिशा पाटनी ने जारा का किरदार निभाया है, जो शिवम के मिशन से जुड़ी एक रहस्यमयी लड़की है.इनके अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंता कोहली, अतुल कुमार और पूरन गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. वहीं,
फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेवा और वसीफ अहमद ने तैयार किया है.

Read More :  JPSC-JSSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, वार्ता से ठीक पहले CM से पूछे 5 तीखे सवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *